आध्यात्मिक होने का अर्थ है, समय से पहले अपने ग़ुब्बारे को फोड़ देना
आध्यात्मिक होने का अर्थ है , समय से पहले अपने ग़ुब्बारे को फोड़ देना । आपने देखा की , एक गुब्बारा जो शुरू में हवा से पूरा भरा हुआ होता है , वही ग़ुब्बारा कुछ समय के बाद स्वतः ही पिचक जाता है यानी की बिना कुछ किये उस ग़ुब्बारे की सारी हवा निकल जाती है। अब ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समय के साथ उस ग़ुब्बारे की हवा भी धीरे धीरे रिसती है और एक समय आता है जब उसकी हवा पूरी निकल जाती है। अब यह एक तरीक़ा है ग़ुब्बारे की हवा के निकलने का। और , दूसरा तरीक़ा है की आप उस ग़ुब्बारे को स्वयं फोड़ दें , बजाय इसके की उसे समय के भरोसे पर छोड़ें। तो पहला तरीक़ा है , प्राकृतिक और दूसरा तरीक़ा है , आपके अपने प्रयासों से उसकी हवा को निकाल देना। अध्यात्म का मतलब भी कुछ ऐसा ही है। आध्यात्मिक होने का मतलब है समय से पहले अपने प्रयासों से इस शरीर रूपी ग़ुब्बारे को फोड़ कर इसकी हवा को निकाल देना। यह जो शरीर आप देखते हैं वह और कुछ नहीं बल्कि एक ग़ुब्बारा ही है जिसमें अस्तित्व की यह ऊर्जा यानी की चेतना क़ैद है , इस शरीर से बँधी हुई है। चेतना हमारी ही नहीं बल्कि जो भी यहाँ दिखाई देता है उस सभी की वास्तविकता है। अ...